दुखद घटना, पुलिस पर हत्या का आरोप, नही मिला भाजपा का साथ, सरकार चुप लेकिन समाजवाद के पोषको ने दिखाया मानवता व समाजवाद का आईना-बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind

Spread the love

दुखद घटना, पुलिस पर हत्या का आरोप, नही मिला भाजपा का साथ, सरकार चुप लेकिन समाजवाद के पोषको ने दिखाया मानवता व समाजवाद का आईना-बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind

बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
गाजीपुर में 378-मोहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र के ग्राम-रूकुन्दीपुर, पुलिस थाना-नोनहरा में मांगो लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये लाठीचार्ज की घटना में श्री सीताराम उपाध्याय की मृत्यु हो जाना अति दुखद है। परिवारजन का कहना है कि पुलिस की पिटाई से ही मृत्यु हुई। पूरे प्रदेश में प्रशासन मनमानी करते हुए किसी को भी जेल भेज दे रहा है तो किसी को मारकर हत्या कर दे रहा है। पीडिए समाज का कस्टोडियन डेथ लगातार हो रही है। मृतक सीताराम उपाध्याय भाजपा के कार्यकर्ता थे और अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष गाजीपुर का कहना है कि धरना प्रदर्शन से भाजपा को कोई लेना देना नही है इसलिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पीडिए जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी कहते है कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है जो पहले इस्तेमाल करेगी और फिर बर्बाद कर देगी जो इस घटना क्रम में साफ साफ दिख रहा है कि इस दुख की घडी में भाजपा दूरी बना ली है।
बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
थाना नोनहरा में जिस तरह की हिंसा हुई है, इससे देश में भावी आंदोलनों का भविष्य प्रभावित हो गया है। हिंसा से केवल सार्वजनिक संपत्ति व जान माल का नुकसान नहीं होता है बल्कि आंदोलन में लोगों की भागीदारी लंबे समय के लिए घट जाती है। किसी भी आंदोलन धरना प्रदर्शन का पहला दायित्व यह है कि वह शांतिपूर्ण हो और उसकी विश्वसनीयता लंबे समय के लिए हो। आंदोलन धरना विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती है लेकिन इस भाजपा सरकार में आंदोलन धरना विरोध प्रदर्शन करना जानलेवा अपराध हो गया है। पूरा पीडिए समाज इस घटना का निंदा करता है। आज महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विभा पाल जी व महासविच श्रीमती रीना यादव जी के साथ शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और भगवान से प्रार्थना किया गया कि इस कठिन घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind
बिन्दु बाला बिन्द, #प्रदेश_सचिव
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ #OBC
राज्य कार्यकारिणी (उ0प्र0)