
कम्बल लेने वाले गरीब जरुरतमंदो का फोटो डालकर नही बनाना है उनका मजाक-बिन्दु बाला बिन्द
गाजीपुर: ठण्ड का मौसम जहाँ कुछ लोगों के लिए आनंद और उत्सव लेकर आता है तो वहीं गरीब, असहाय और बेघर लोगों के लिए यह मौसम अत्यंत कष्टदायक होता है। ठण्ड से बचने के लिए गर्म कपड़े और कम्बल बहुत आवश्यक होते हैं, परंतु समाज के कई वर्ग ऐसे हैं जो इन्हें खरीदने में असमर्थ होते हैं। ऐसे समय में कम्बल वितरण जैसे सामाजिक कार्य मानवता और सेवा भावना का सजीव उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

ठण्ड के मौसम में विभिन्न सामाजिक संस्थाएँ, स्वयंसेवी संगठन, विद्यालय, तथा जागरूक नागरिक कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे ठण्ड से सुरक्षित रह सकें। यह कार्य न केवल शारीरिक राहत देता है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को यह एहसास भी कराता है कि समाज उनके साथ खड़ा है।

कम्बल वितरण का यह समाजवादी कार्य पीडिए समाज में आपसी सहयोग, करुणा और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। जब लोग मिलकर इस प्रकार के सेवा कार्य करते हैं, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विशेष रूप से युवाओं को ऐसे कार्यों में भाग लेना चाहिए ताकि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

समाजवादी पार्टी गाजीपुर के समाजेसवी कार्यकर्ताओं द्वारा ठण्ड में कम्बल वितरण एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा है। यह न केवल किसी की ठण्ड से रक्षा करता है, बल्कि मानवता को जीवित रखने का कार्य भी करता है।

पूरा पीडिए समाज को आगे आकर ऐसे पुण्य कार्यों में योगदान देना चाहिए और समाज को एक बेहतर दिशा देने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए क्योकि पीडिए समाज में ही जरुरतमंद है। वैसे सरकार चलता तो हमें यह समाजवादी कार्यक्रम के तहत समाजसेवा भी नही करने देता लेकिन हम आधी आबादी को रोकने के लिए गाजीपुर का जिला प्रशासन नही आया।

ठण्ड में कम्बल वितरण, बाघी, सदर, गाजीपुर।
बिन्दु बाला बिन्द BINDU BALA BIND बिंदु बाला बिंद (गाजीपुर)
बिन्दू बाला बिंद, बिन्दु बाला बिंद
