अबला महिला जब सोच ले कि हमें कार्य करना है तो बन जाती है सबला-बिन्दु बाला बिन्द

Spread the love

अबला महिला जब सोच ले कि हमें कार्य करना है तो बन जाती है सबला-बिन्दु बाला बिन्द

Bindu Bala Bind
Bindu Bala Bind

गाजीपुर, वि0खं0 सदर, डिलिया के ग्राम प्रधान विनोद बिन्द अपने जीवनकाल में माँ भारती के रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीद पतिराम पाल जी के सम्मान में क्रिकेट का टूनामेण्ट कराते थे जो इनके स्वर्गवास के बाद इनकी धर्मपत्नी गिरजा देवी प्रधान निर्वाचित हुई और महिला होते हुए भी अबला नही बनी बल्कि सबला बहादुर बनकर अपने पति के नेक कार्य व समाजसेवा को बखूबीपूर्वक आगे बढाने का काम निरंतर पूरी लगन व मेहनत के साथ अनवरत करते हुए ग्राम सभा डिलिया का चौमुखी विकास कर रही है तथा अमर शहीद पतिराम पाल जी क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन करके क्षेत्र में खेल, खेल के प्रेमियों को खेल के प्रति जागरुक करने का सराहनीय काम की ताकि हर एक खिलाडी पढाई व लिखाई के साथ साथ खेल में भी अपनी रुचि दिखा सके।

Bindu Bala Bind

Bindu Bala Bind

सपा नेत्री बिन्दु बाला बिन्द ने कहा कि महिला ग्राम प्रधान गिरजा देवी के इस आयोजन के मौके पर गोडा देहाती के पूर्व प्रधान व मेरे अभिभावक अरविन्द कुमार बिन्द, सदर प्रथम से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित राजेश यादव, सपा नेता श्यामलाल बिन्द व इनके सहयोगी निर्गुन बिन्द, सकरा निवासी परमानन्द बिन्द आदि कई सम्मानितजन सहित क्रिकेट टीमों के साथ बहुत सी महिलाऐ व सैकडों दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने खेल का आनन्द लेते हुए खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते रहे।

Bindu Bala Bind
Bindu Bala Bind

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस आयोजन के मौके पर मैं ’’बिन्दु बाला बिन्द’’ अपना विचार रखकर खेल व खेल के खिलाडी के प्रति अपना अनुभव साझा करने का काम की। सभी के द्वारा बिन्दु बाला बिन्द को बहुत सम्मान मिला इसलिए बिन्दु बाला बिन्द ने आयोजक टीम को बहुत बहुत आभार तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्बन्धितजन का बहुत बहुत धन्यवाद व शुभकामनाऐ दी।