पूर्व विधायक/मंत्री, वर्तमान सांसद न तो समाज के किसी पीडित का आर्थिक मदद करती है और न ही अपने खर्च पर कोई कार्यक्रम का करती है आयोजन- बिन्दु बाला बिन्द

बिन्दू बाला बिंद, बिन्दु बाला बिंद, बिन्दू बाला बिन्द
गाजीपुर: सपा नेत्री बिन्दु बाला बिन्द ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने गयी तो वीसी में होने के वजह से अपर उप-जिलाधिकारी, सदर, गाजीपुर ने ज्ञापन ग्रहण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए समुचित सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये, जिसके लिए बिन्दु बाला बिन्द ने आभार व धन्यवाद व्यक्त की।
सामूहिक ज्ञापन
सेवा में,
श्रीमान् जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट,
जनपद-गाजीपुर (उ0प्र0)-233001 ।
विषय ग्राम सभा-बैयपुर ’मठिया’ सदर, तहसील व जिला-गाजीपुर में में आग लगने से सामान सहित 4 आवासों के पूर्णतः नष्ट/खाक होने पर प्रभावित पीड़ित गरीब परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, पुनर्वास की व्यवस्था, खाद्यान्न, गरम कपड़े एवं आवश्यक राहत सहायता प्रदान किए जाने हेतु सामूहिक प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
निवेदन है कि ग्राम सभा-बैयपुर ’मठिया’, सदर, तहसील व जिला-गाजीपुर में दिनांक 28-12-2025 की रात में हुई भीषण आगजनी की घटना में सामान सहित कुल 4-चार (1-विधवा गिरिजा देवी पत्नी स्व0 चुन्नु बिन्द, 2-कमली देवी पत्नी मुन्ना बिन्द, 3-कुमार बिन्द पुत्र स्व0 बटोर बिन्द, 4-फेकू बिन्द स्व0 श्रवण बिन्द आदि) परिवारों के घर पूर्ण रूप से जलकर राख होने से आवासविहिन हो गये है। इस दुखद घटना में पीड़ित परिवारों का समस्त घरेलू सामान, अनाज, गरम कपड़े, बिस्तर, आवश्यक दस्तावेज एवं जीवनोपयोगी सामग्री सब नष्ट हो गई है।
घटना के पश्चात हम लोगों द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का अवलोकन किया गया। पीड़ित परिवार अत्यंत दयनीय अवस्था में हैं तथा उनके पास न तो रहने की समुचित व्यवस्था है और न ही दैनिक जीवन की आवश्यक सामग्री है। वर्तमान में आग से प्रभावित सभी पीडित आवासविहिन परिवार के लोग इस ठण्डी के समय में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को विवश/मजबूर हैं।
अतः महोदय से हम सभी की ओर से सामूहिक रूप से विनम्रतापूर्वक दृढ़ मांग है कि शासन की आपदा/आगजनी राहत नियमावली के अंतर्गत उक्त सभी 4 प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, आवासीय सहायता/पुनर्वास की व्यवस्था, खाद्यान्न, गरम कपड़े एवं आवश्यक राहत सामग्री व क्षति का शीघ्र सर्वे कर/कराकर मुआवजा निर्धारण कराए जाने की कृपा करें, जिससे पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।

बिन्दू बाला बिंद, बिन्दु बाला बिंद, बिन्दू बाला बिन्द
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आप मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस गंभीर विषय में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करेंगे।
मुझ अधोहस्ताक्षरित द्वारा पीड़ित परिवार व पीडित परिवार के बच्चों को गरम कपडा सहित प्रत्येक पीडित परिवार को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता आदि आज ही उपलब्ध कराया गया है ताकि इस ठण्ड के मौसम में राहत पा सके।