
गाजीपुर/लखनऊ: फूलन के उत्तराधिकारी व बिन्द समाज के आन, बान, शान थे बाबू रामरती बिन्द – बिन्दु बाला बिन्द
बिन्द समाज की पहचान, पूर्वाचल के गांधी, मजदूर मसीहा, मजदूरों की आवाज व फूलन देवी की हत्या के बाद राजनैतिक विरासत सम्भालने वाले रामरती बिन्द जी (पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री) की मजदूर सभा, समाजवादी पार्टी ने कर्पूरी ठाकुर सभागार, दारुलशफा, ए-ब्लाक, लखनऊ में श्रद्वांजली सभा का आयोजन किये।

मजदूरों ने अपने नेता को याद करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाले और बिन्दु बाला बिन्द ने भी बाबू रामरती बिन्द जी को विनम्र श्रद्वांजली अर्पित की और कही कि बाबू रामरती बिन्द जी फूलन के उत्तराधिकारी व बिन्द समाज के आन, बान, शान थे ।
