लोकतंत्र का मतलब-समानता, स्वतंत्रता, भ्रातृत्व-बन्धुत्व और न्याय है-बिन्दु बाला बिन्द

Spread the love
Bindu Bala Bind
Bindu Bala Bind
लखनऊ : बिन्दु बाला बिन्द ने सोशल मीडिया पर कहा है कि संविधान लागू हुए 75 वर्ष हो चुके है। कहने को देश में लोकतंत्र है। लोकतंत्र का मतलब-समानता, स्वतंत्रता, भ्रातृत्व-बन्धुत्व और न्याय है।
सबको समान अधिकार मिलना चाहिए। देश में बैकवर्ड 85% है तो सभी क्षेत्रों में उसकी जनसंख्या के हिसाब से हिस्सा मिलना चाहिए, यह लोकतंत्र का तकाजा है लेकिन देश में जो पोलिसी बन रही है । वह 90 वालों (बैकवर्ड) के खिलाफ बन रही है।
भाइयो बहनों,
उदाहरण के लिए EWS-ईडब्ल्यूएस को लीजिए।
आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण लागू हुआ।
इसमें एससी एसटी ओबीसी को नहीं रखा गया।
यह ईडब्ल्यूएस आरक्षण विधेयक एससी एसटी ओबीसी के खिलाफ पारित हुआ।
वह लिंक जिस पर क्लिक करके आप देख सकते है
75 साल में 90 वालों को मात्र 13% ही हिस्सा मिला है।बैकवर्ड का अपना 49.5% कोटा ही आज तक पूरा नहीं भरा गया जबकि जिसकी आबादी मात्र 15% है, उसने अपना 15% कोटा पूरा कर लिया है।
अपनी 15% की जनसंख्या से ज्यादा अधिकार प्राप्त कर लिया अर्थात ऑवर रिप्रजेंटेशन प्राप्त कर लिया है ।
15% वालों ने 87% हिस्सा प्राप्त कर लिया।
इससे स्पष्ट होता है कि इस देश में बैकवर्ड PDA की राजनीति फेल होती चली आ रही लेकिन 2027 में ऐसा नही होगा ।
27 में सपा सरकार बनेगी
अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होगे।