
श्रीमति पूजा पाल जी,
आपको सदन में बैठने का अधिकार समाजवादी पार्टी के मुखिया आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी ने दिया। यदि विधायक बनाकर सदन में बैठने का अधिकार नही दिये होते तो आप बोल नही पाती। आपने जिला कौशाम्बी के 253-चायल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बनकर सदन में चली गयी। आपका कहना है कि आपको योगी सरकार ने न्याय दिया तो मैं बिन्दु बाला बिन्द Bindu Bala Bind जानना चाहती हूँ कि:-

1-जब विधायकी का चुनाव लड रही थी तो आपका विरोध भाजपा क्यों कर रही थी ताकि आप सदन में न जाने पाये ?
2-संसद राज्यसभा चुनाव-2024 में आपने समाजवादी पार्टी व समाजवादी पार्टी के नीतियों के विरुद्व मतदान क्यों की ?

3-आपने जब विरोध में वोट किया तब आपको पार्टी ने बाहर का रास्ता नही दिखाया क्योंकि आप पीडिए समाज से आती है इसलिए आपको समझाकर छोड दिया गया ताकि आप सुधर जाये और भविष्य में ऐसी गलती न करे लेकिन आप संघीयों के बहकावे में आकर गद्दारी करना शुरु कर दी क्योंकि संघ हमेशा से गद्दारी करने का काम किया है जिसका देश की आजादी में कोई योगदान नही है ।

4-आपने अपने चुनावी हलफनामा में यह घोषणा किया है कि मेरे पति ब्रिजेश वर्मा है तो फिर पति क्यों चिल्ला रही है ? अपने बयान में यह क्यों नही कह रही है कि मेरे पहले पति आदरणीय श्री राजू पाल पूर्व विधायक बसपा का हत्या कर दिया गया है, जिनके ऊपर शायद 22 आपराधिक मुकदमें दर्ज थे।
5-अपने जुल्मों का हिसाब करने वाली विश्व की चैथी क्रान्तिकारी देश की पहली महिला विरांगना फूलन देवी जी, जो समाजवादी पार्टी से निर्वाचित सांसद के पद पर थी, बावजूद उनकी दिल्ली के वीआईपी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दिया, जिसका हत्यारा तिहाड जेल से भागकर वैवाहिक जीवन जी रहा है और आज दित फूलन हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच नही हुई तथा प्रतापपुर विधानसभाा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की माननीया विधायक आदरणीय श्रीमति विजमा यादव जी पति स्व0 जवाहर यादव जी की हत्या होने के बाद सीबीआई जांच नही हुआ और न न्याय मिला ?

6-फूलन देवी हत्याकाण्ड, जवाहर यादव हत्याकाण्ड, इस पर आपके योगी बाबा क्यों चुप है जबकि आपके पति स्व0 राजू पाल की हत्या के विरुद्व सीबीआई जांच हुई और विधिक न्याय मिला तो फिर उछल कूद क्यों करने लगी ?
7-पूजा पाल जी आपने पीडिए के समाजवादी मिशन को रौदा ही नही बल्कि कूचल कर रख दिया है, खैर आप अपने बयान में कहिए कि मैं अपने पहले पति राजू पाल के अरमानों व यादों को दफन करके दूसरे मर्द से शादी कर ली हूँ और अब पति राजू पाल की हत्या की बात कहकर नौटकी कर रही हूँ ।
8-यदि आदरणीया विजमा यादव जी, अपने पति जवाहर यादव जी के हत्याकाण्ड की बात करती है और आदरणीया सोनियां गाँधी जी, अपने पति राजीव गाँधी जी के हत्याकाण्ड की बात करती है तो लाजमी है लेकिन इन दोनों महिलाओं के साथ ही साथ देश की लाखों महिलाओं ने अपने पति के अरमानों व सपनों व यादों को लेकर जीवन गुजार कर चली गयी और कुछ गुजार रही है। आप बतायेगी कि जवाहर यादव जी के हत्यारें कहाँ है ? मोदी सरकार ने राजीव गाँधी जी के हत्यारों को जेल से रिहा कर दिया तो वही गुजरात के गोधरा दंगे की गैंग रेप पीडिता बिल्किस बानों जी के बलात्कारियों व परिवार के कई सदस्य लोगों की हत्या करने वाले संघीय हत्यारों को भी रिहा कर दिया गया, जिस पर आपका क्या कहना है पीडिए विराधी पूजा पाल ? विजमा यादव जी ने सदन में योगी बाबा के सामने रो दी लेकिन बाबा जी ने कुछ नही किया, ये कैसा दोहरा न्याय है पूजा पाल ?
9-पाल समाज से आने वाली पूजा पाल अपना एक भाषण दिखा दो, जिस भाषण में पाल समाज के उत्थान व उद्वार की आवाज हो। समाजवादी पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 आदरणीय श्री श्यामलाल पाल जी पूरे प्रदेश में अनवरत दौरा कर रहे है और पाल समाज सहित पूरा पीडिए समाज के दुख सुख में शामिल हो रहे है तो फिर आप जैसी फिरकापरस्त महिला पाल समाज का क्या भला करेगी। वैसे यह सत्य है कि कोई भी पीडिए समाज का व्यक्ति संघीय मानसिकता में जकड जाता है तो खुद ही बर्बाद हो जाता है इसलिए आपका रास्ता भी बर्बाद की ओर जाता है। यदि रास्ता नही जाता है तो भाजपा व आरएसएस से कहिए कि हे मेरे आका, मैं आप लोगो की गुलाम हूँ, मुझे राज्यसभा संसद भेजिए तब आप व आपके आरएसएस का असली चेहरा जनता के सामने आयेगा। वैसे आप फिर कभी किसी सदन का हिस्सा नही बन पायेगी क्योंकि भाजपा में ठाकुर पण्डित व बनिया की लाइन बहुत ही लम्बी है जिनका काम आग लगाना है जबकि समाजवादी पार्टी पीडिए के साथ खडी है जो समाज में सद्भाव व भाई चारा लाने का काम कर रही है इसलिए 27 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है।
जय फूले, जय भीम, जय लोहिया, जय फूलन,
जय मान्यवर कांशीराम साहब, जय मुलायम,
जय मण्डल, जय पेरियार, जय संविधान,
जय अखिलेश, जय समाजवाद, जय बिन्द, जय हिन्द ।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Ribu Srivastava Dimple Yadav Shyam Lal Pal Dharmendra Yadav M. K. Stalin Dr. Ramesh Chand Bind Abhishek Banerjee Shivpal Singh Yadav